Music

BRACKING

Loading...

MP : भाजपा विधायक की पुत्र वधु ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत की


 पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की समझाइश पर भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी के बेटे और बहू के बीच आपसी रजामंदी से मनमुटाव खत्म हो गया। सुलह के बाद विधायक की पुत्रवधु कृष्णा आदिवासी ने महिला पुलिस थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत वापस ले ली है। खुशी-खुशी साथ रहकर वैवाहिक जीवन बिताने के लिए कृष्णा अपने पति के साथ बुधवार को ससुराल लौटी।

विधायक की पुत्रवधु कृष्णा आदिवासी ने ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने पर दोनों पक्षों को बुलाकर केंद्र के अधिकारी और कर्मचारियों ने समझाइश दी। केंद्र की मध्यस्थता में दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया।

बता दें कि गत शनिवार को विजयपुर से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी की पुत्रवधु कृष्णा आदिवासी ने अपने वकील के साथ महिला पुलिस थाने जाकर अपनी सास, पति और देवरानी सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया। आपसी रजामंदी के बाद अपनी शिकायत वापल ले ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ