शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 332.82 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 256.61 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 405 मि.मी., बैराड़ में 313.50 मि.मी., पोहरी में 316 मि.मी., नरवर में 400 मि.मी., करैरा में 194 मि.मी., पिछोर में 320.70 मि.मी., कोलारस 493 मि.मी., बदरवास में 323 मि.मी. तथा खनियाधाना में 230 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ