Music

BRACKING

Loading...

MP : आयुक्त एवं संचालक जनसम्पर्क ने श्री भदौरिया के निधन पर दुख व्यक्त किया


 

आयुक्त जनसम्पर्क श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह और संचालक श्री आशुतोष प्रताप सिंह ने जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ उप संचालक श्री श्रवण सिंह भदौरिया के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व.श्री भदौरिया मिलनसार और कर्त्तव्य निष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर शासन की योजनाओं का बेहतर ढ़ंग से प्रचार-प्रसार करते हुए टीम भावना के साथ काम किया। आयुक्त एवं संचालक जनसम्पर्क ने ईश्वर से स्व.श्री भदौरिया की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने भी दुख व्यक्त किया


     जनसम्पर्क संचालनालय में पदस्थ उप संचालक श्री श्रवण सिंह भदौरिया के निधन पर जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने भी दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है। श्री भदौरिया वर्ष 1997 में सहायक संचालक जनसम्पर्क के पद पर पदस्थ हुए थे। उन्होंने मंदसौर, धार, देवास, इंदौर आदि जनसम्पर्क कार्यालयों में बेहतर समन्वय के साथ अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ