Music

BRACKING

Loading...

MP : पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर आवेदन भरे जाने हेतु अंतिम तिथि 30 सितम्बर

 


शिवपुरी,  पिछड़ा वर्ग के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के समस्त नवीनीकरण आवेदन एनआईसी द्वारा निर्मित छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 के माध्यम से भरे जा रहे है। म.प्र.शासन पिछड़ा तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल द्वारा पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के समस्त नवीनीकरण आवेदन एनआईसी द्वारा निर्मित छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर भरे जाने हेतु अंतिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है।
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश वर्ष 2020-21 में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन नहीं कर सके है वो विद्यार्थी भी वर्तमान में छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर आवेदन कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ