MP : अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर ही झाँकी-पंडाल को रोशन करें सुरक्षित स्थानों पर बनायें पंडाल
सोमवार, सितंबर 26, 2022
शिवपुरी, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री ने विद्युत वितरण कंपनियों ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नवरात्रि महोत्सव के दौरान धार्मिक पंडालों एवं झांकियों में बिजली साज-सज्जा, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें। धार्मिक त्यौहार तथा अन्य सार्वजनिक अवसरों पर लगने वाले पंडालों को अस्थाई कनेक्शन न लिए जाने की स्थिति में धारा 35 के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही के लिए समिति जिम्मेदार होगी। विद्युत कंपनी द्वारा बिजली का अस्थाई कनेक्शन प्राप्त करने के उपरांत विशेष ध्यान रखकर बिजली सुचारू रूप से प्रदाय किया जाएगा। धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली खंभों, ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों से दूर सुरक्षित स्थानों पर ही पंडाल बनाएँ, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। बिजली लाइन व उपकरण अति संवेदनशील होते है इसलिए समितियां इस बात का विशेष ध्यान रखकर ही पंडाल बनाएं एवं कार्यक्रम करें।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ