MP : राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर 29 सितम्बर को गाजीगढ़ में
सोमवार, सितंबर 26, 2022
शिवपुरी लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु विधानसभा क्षेत्र पोहरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गाजीगढ़ 29 सितम्बर एवं कैमई में 7 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए जाएगें। तहसीलदार बैराड़ ने बताया कि 26 सितम्बर को ग्राम पंचायत गाजीगढ़ में आयोजित शिविर में गाजीगढ़, मगरौनी, मारौद, हौदपुर, धौरिया, पिपरौदातीर्थ, जरियाकलां, आनंदपुर, जौराई एवं रघुनाथपुरा के ग्रामीणजन लाभांवित होंगे। इसी प्रकार 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कैमई में आयोजित शिविर में कैमई, सुमेढ, उम्मेदपुरा, धूम, रैय्यन, सतनवाड़ा, बीलपुरा, बलरामपुरा, देवपुरा, दरगवां, बहवलपुर, गौंधा, ककरई, सड़, वेहरदा के ग्रामीणजन लाभावित होंगे।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ