मुख्यमंत्री श्री चौहान सपत्नीक पहुँचे राजभवन गरबा कार्यक्रम में
राजभवन में नवरात्र के प्रथम दिवस पर हुआ गरबा
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा नवरात्र के प्रथम दिवस पर राजभवन में गरबा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अम्बे की आरती से किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए। गरबा कार्यक्रम में गुजरात के राजकोट से आए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत और श्री रामचंद्र शर्मा द्वारा 108 दीपों को शरीर पर धारण कर नृत्य से माँ अम्बे की आरती की लाइव प्रस्तुति दी गई।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सभी को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल का गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री संजय पटेल ने स्वागत किया। संचालन गुजराती समाज कार्यकारिणी सदस्य श्री अशोक व्यास ने किया। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन और गुजराती समाज के सदस्य एवं नागरिक गण उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ