Music

BRACKING

Loading...

MP : बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों में 60 फीसदी की आई कमी

 

57 लाख उपभोक्ताओं पर शिकायतों की संख्या अब मात्र 2032



ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ता सेवाओं पर और अधिक ध्यान दे रही है। इसी कारण आपूर्ति संबंधी शिकायतों की संख्या में सतत कमी देखने को मिल रही है। गत 90 दिनों के अंतराल में शिकायतों में 60 फीसदी की कमी आई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधाएँ बढाने, आपूर्ति में गुणात्मक सुधार और शिकायत निवारण प्रक्रिया को सटीक करने से स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। इसी कारण शिकायतों की संख्या में तीन माह से सतत कमी की स्थिति है। उन्होंने बताया कि 90 दिन पहले दर्ज शिकायतों की संख्या 5450 थी, अब यह संख्या कम होकर मात्र 2032 रह गई है। श्री तोमर ने बताया कि वर्तमान में कंपनी क्षेत्र में सभी प्रकार के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 57 लाख से ज्यादा है।

आपूर्ति सुधार के लिये किये गये कार्य

33/11 केवी की नई लाइनों की स्थापना की।

नए ग्रिड तैयार कर उपयोग प्रारंभ।

पुराने ग्रिडों की क्षमता बढ़ाई गई।

लगभग 10 हजार ट्रांसफार्मर बदले गए।

मैंटेनेंस पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया गया।

सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग से समय पर कार्य हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ