Music

BRACKING

Loading...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की टॉर्च रैली आज शिवपुरी में



शिवपुरी,   खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की टार्च रैली के संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह टॉर्च रैली 24 जनवरी को शिवपुरी जिले से होकर गुजरेगी। प्रदेश में “खेलों इंडिया यूथ गेम्स“ का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 27 जिलों में भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला एवं खरगोन में किया जाना है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर एक जिले से होते हुए अगले जिले के लिए प्रस्थान करेगी, जिसका समापन भोपाल में होगा। टार्च रिले की आगवानी हेतु जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासकीय अधिकारियों एवं वरिष्ट खिलाड़ियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। रूट अनुसार टॉर्च जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी। टॉर्च रिले कार्यक्रम का शुभारंभ खेलों इंडिया की एथंम, हुक स्टेप टॉर्च गीत से होगा। समाज के सभी वर्गों यथा - महिला, पुरुष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हो सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ