Music

BRACKING

Loading...

कलेक्टर कार्यालय में किराये के वाहन प्रदाय किए जाने के लिए निविदा 30 जनवरी से 28 फरवरी तक आमंत्रित

 


शिवपुरी, / कलेक्टर कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदारों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में मासिक किराये पर वाहन उपलब्ध कराये जाने हेतु चतुर्थ बार 30 जनवरी से 28 फरवरी को शाम 5 बजे तक मुहरबंद निविदायें कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में आमंत्रित की गई है।
डिप्टी कलेक्टर श्री अंकुर रवि गुप्ता ने बताया कि निविदा की शर्ते, निविदा फार्म तथा अन्य जानकारी कार्यालयीन समय में अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालय की नाजिर शाखा से प्राप्त की जा सकती है। प्राप्त निविदायें 1 मार्च 2023 को दोपहर 02 बजे तक कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी। विज्ञापन, शर्ते व आवेदन की प्रारूप इत्यादि का विवरण बेवसाईड http://shivpuri.nic.in पर एवं कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ