नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी कस्बे से आ रही है। जहां नववर्ष पर पहली बुरी खबर सामने आई है। जहां 2 बाईकों की भिडंत में भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज और ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार गोलू रजक,अखिलेश ओझा,आमेश योगी ग्राम रिठौनन सेहू थाना करईया ग्वालियर आज नईसाल के चलते अपने गांव से नरवर का किला घूमने अपनी बुलेट पर सबार होकर निकले थे। तभी सामने से अभिषेक प्रजापति निवासी श्यामपुर काली पहाडी अपनी बहन खुश्बू प्रजापति,कीर्ति प्रजापति,लाली प्रजापति को लेकर नई साल पर लखेश्वरी माता के दर्शन करने बाईस से निकला था।
तभी मगरौनी चौकी क्षेत्र के अनाज मंडी के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से भीषण भिड़तं हो गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। खुशबू प्रजापति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शेष घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। नरवर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ