Music

BRACKING

Loading...

गगन जयपुरिया ने जिला महामंत्री बनाये जाने पर प्रदेश भाजपा संगठन के प्रति जताया आभार

फाइल फोटो - गगन जयपुरिया 
 प्रथम गृह ग्राम आगमन पर बम्हनीडीह में हुआ भव्य स्वागत

जांजगीर-बीजेपी संगठन जिला सक्ती की टीम में जिला महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर गगन जयपुरिया ने भाजपा संगठन के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया है । पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नव नियुक्त भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने कहा कि जांजगीर जिले से अलग होकर सक्ती नवीन जिला बना है। नवीन जिला बनने के पश्चात जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के समक्ष जिले में भाजपा का एक भी विधायक एवं कार्यालय नहीं होना और नई कार्यकारिणी का गठन जैसी प्रमुख चुनौतियां थी। परन्तु अब जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हमारे पास कार्यालय भी है और हमने सभी वर्गों को स्थान देते हुए नयी कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया है।


अब हमारी टीम कार्य करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। आने वाले समय में हमारा प्रमुख लक्ष्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाना है और सक्ती जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। गगन जयपुरिया ने संगठन का धन्यवाद देते हुए कहा की पार्टी ने जो महत्वपूर्ण जवाबदारी उनके कंधो पर डाली है वो उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। आपको बता दे की गगन जयपुरिया इससे पहले जांजगीर जिले में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के पद पर थे। पार्टी ने उनकी सक्रियता और कुशलता पूर्वक दायित्व निर्वहन के कारण भरोसा जताते हुए उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। गगन जयपुरिया जिले में सबसे अधिक वोट , बारह हज़ार से जितने वाले जिला पंचायत सदस्य एवं वन विभाग के सभापति भी है। गगन जयपुरिया के महामंत्री बनने के पश्चात प्रथम गृह आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बम्हनीडीह बस स्टैंड चौक पर फूल माला और आतिशबाजी से स्वागत किया। स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से 
शिव जायसवाल ,पवन केशरवानी , सोनू जायसवाल , आशीष तिवारी , आलोक जयपूरीया , राकेश जायसवाल , दीपक जायसवाल , देवलाल यादव ,आलेख दुबे , अनुराग सोनी, रानु सुहाने , विनोद जयसवाल , अजय गुप्ता , संजय सिंघानिया, सुमित जैन, मनोज कर्ष , सज्जाक ख़ान , सचिन जायसवाल , राम किशन जायसवाल , धना मीरी , जितलाल अजगल्ले, शैलेश सराफ़ ,विशाल सराफ़ , विश्वास सराफ़ ,रामेश्वर यादव ,आनंद सिंघानिया , आनंद अग्रवाल, पुष्पेन्द्र जयसवाल, तुलसी जायसवाल , मुकेश तेम्बूलकर , लीला पटेल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ