शिवपुरी, जिले में संचालित शा.प्रा.विद्यालय, मा.विद्यालय, हाईस्कूल एवं उ.मा.विद्यालय की नियमित संचालन एवं छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त हो को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के निर्देशन में “विद्योधार शिक्षा से जीर्णोद्वार“ योजना प्रारंभ की गई है। जिसके तहत योजना के क्रियान्वयन के फलस्वरूप विद्यालयों का नियमित निरीक्षण तथा मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्तर पर निरीक्षण हेतु अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा प्रति सप्ताह लक्ष्य निर्धारण कर निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर 6 सदस्यीय निरीक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। उक्त निरीक्षण प्रकोष्ठ विद्यालयों की मोबाइल मॉनिटरिंग करेगा। मोबाइल मॉनिटरिंग में प्रत्येक विकासखंड के विद्यालयों को रैंडमली चयन किया जाकर व्हाट्सएप और वीडियो कॉलिंग से विद्यालय का निरीक्षण सुबह 10.30 से 4.30 तक किया जाएगा। इस समय के दौरान विभागीय मैदानी अमला जो निरीक्षण अथवा मॉनीटरिंग में संलग्न है उनकी भी जानकारी ली जाएगी। निरीक्षण अथवा मोबाइल मॉनिटरिंग के चलते विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य एवं बीआरसीसी आदि की प्रति 15 दिवस में निरीक्षण में पाई गई स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मोबाइल मॉनिटरिंग और निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के नियमित संचालन एवं शिक्षकों के पूरे समय विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक कार्य में प्रतिकूलता अथवा अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी। प्रातः 10.30 से 4.30 के मध्य समस्त विद्यालयों पर पदस्थ शिक्षक, अतिथि
शिक्षक तथा सीएसी अपना मोबाइल चालू रखेंगे। मोबाईल बंद होने अथवा कवरेज क्षेत्र से बाहर होने की स्थिति में अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। यदि किसी विद्यालय पर नेटवर्क की समस्या है तो सीएसी से उन विद्यालयों की सूची मांगी गई है।

0 टिप्पणियाँ