पिछड़ा-वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल एवं आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री राम किशोर (नानो) कावरे ने प्रदेशवासियों को नये वर्ष 2023 की शुभकामनाएँ दी है।
मंत्री द्वय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नया वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लायेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रदेश को समृद्ध एवं उन्नतशील बनाने के लिए एकजुट होकर समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया है।
0 टिप्पणियाँ