कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दर्जा पूर्व विधायक रमेश खटीक, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह विकास यात्रा शासन द्वारा संचालित अनेकों योजनाएं की जानकारी लेने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और इसका पात्र लोगों को लाभ दिलाना है। यात्रा के दौरान सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर हितग्राहियों को जानकारी देकर योजनाओं का लाभ दिया गया।
यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, एसडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला, तहसीलदार अजय परसेडिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करेरा ब्रह्मेंद्र गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, ग्रामीण जन मौजूद थे। यह यात्रा सिलारपुर जुझाई, रहरगुआ, सिरसोना, बडोरा होते हुए ग्राम टीला में संपन्न हुई।
ग्राम टीला में प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव, राज्यमंत्री दर्जा रमेश खटीक, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी शामिल हुए। हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किये।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ