बम्हनीडीह विद्यालय के सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य का विदाई समारोह का आयोजन
सोमवार, फ़रवरी 06, 2023
बम्हनीडीह-स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बम्हनीडीह संस्था के प्राचार्य श्री राम बाबू राठौर ने श्री सतीश चंद्र शुक्ला(से नि प्रा) का जीवनवृत्त के बारे में बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल ईमानदारी पूर्वक, सत्य निष्ठ के साथ कर्त्तव्य का निर्वहन किया । इस अवसर पर शुक्ला जी के धर्मपत्नी भी उपस्थित थी। बम्हनीडीह बीईओ श्री दीवान जी ने भी उनकी कार्यकाल , कार्यकुशलता की भावभीनी प्रसंशा किये। विदाई देते समय सभी की आंखे नम थी। श्री शुक्ला जी ने कहा कि मैं हमेशा विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए उपस्थित रहूँगा जब भी मेरे जरूरत महसूस होगा। विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार,शाला विकास समिति, एवं संकुल समन्वयक के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बम्हनीडीह बी ईओ श्री एम डी दीवान सर थे। शाला विकास समिति से श्री संतोष जायसवाल (अध्यक्ष), श्री रामदास वैष्णव (सदस्य), श्री संतोष साहेब , श्री बावा राम जयसवाल (ज उ), सं स से श्री गोकुल जयसवाल , श्री फुटबॉल डड़सेना एवं गणमान्य शिक्षक एवं शाला परिवार सर्वश्री अशोक देवांगन ,संजय रात्रे, गोविंद सूर्यवंशी ,घनश्याम राम, जगदीश दुबे ,भेनुका जोशी, कामिनी कौशल,ललिता ध्रुवे, दीनदयाल देवांगन ,पंकज कटकवार , समस्त सेजेस स्टाफ बम्हनीडीह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य श्री गोविंद सूर्यवंशी एवं सुश्री मोनल दिग्रस्कर के द्वारा किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ