Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं को विशेष सम्मान

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए

जांजगीर चांपा:- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ह्यूमन राइट्स एण्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम जांजगीर चांपा द्वारा एक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का कार्यक्रम किया गया जिसमें पूरे जिला के स्कूल से छात्र छात्राओं ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन वालों को विशेष सम्मान डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान सम्मान से नवाजा गया शामिल होने वाले स्कूलों में सरस्वती शिशु मंदिर चांपा, छत्तीसगढ़ स्कूल चांपा, लायंस स्कूल में चांपा, सरस्वती शिशु मंदिर शिवरीनारायण, ज्ञानोदय स्कूल जांजगीर, शासकीय हाई स्कूल जांजगीर, शासकीय स्कूल कुलीपोटा के अलावा कुछ अन्य स्कूलों से लगभग 45 छात्र- छात्राएं शामिल हुए और अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक सलाहकार अमोलक सिंह, बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष राम कुमार साहू जिला जांजगीर चांपा कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु अवतार कश्यप जिला जांजगीर चाम्पा अध्यक्ष , दिलीप साहू चांपा, महासचिव ललित

महिला विंग अध्यक्ष माधुरी बरेठ महिला विंग कुमार बरेठ, जिला संरक्षक राजेश सोनी, जांजगीर-चांपा जिला सचिव राधा देवी कर्ष सक्रिय सदस्य में महेंद्र कश्यप, कुसुम सूर्यवंशी, गुरविंदर सिंह, वॉलिंटियर में संगीता मानिकपुरी और स्कूल के सम्मानित शिक्षक गण उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ