Music

BRACKING

Loading...

निःशुल्क श्रवण जांच एवं कर्ण संबंधी रोग जांच शिविर का होगा आयोजन

 


3 से 10 मार्च तक जिला चिकित्सालय में मरीज करा सकते हैं जांच

      जांजगीर-चांपा 02 मार्च 2023/ विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय जांजगीर मे 03 मार्च से 10 मार्च 2023 तक निःशुल्क श्रवण जांच एवं कर्ण संबंधी रोग जांच शिविर का प्रातः 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा। जिसमे आवश्यकतानुसार मरीजो को निःशुल्क श्रवण यंत्र भी वितरित किया जाएगा। जिले में श्रवण से संबंधित मरीजों को अधिक से अधिक संख्या में जिला चिकित्सालय जांजगीर मे निःशुल्क जांच एवं परामर्श कराने हेतु सिविल सर्जन डॉ. ए.के. जगत, एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. संदीप कुमार साहू द्वारा अपील किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ