शिवपुरी, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी सहित परिवहन, यातायात, पीडब्ल्यूडी, एनएसएआई, नगर पालिका के अधिकारीगण तथा ऑटो चालक भी उपस्थित थे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में स्थित सड़कों पर ऐसे स्थान जहां सड़क दुघर्टना की आशंका अधिक रहती है। उन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिहिंत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सड़कों पर साइनिंग बोर्ड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने राजमार्गों पर बनाए गए टोल नाकों के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों को साफ और स्वच्छ रखा जाए। साथ ही सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को भी पकड़ने की व्यवस्था की जाए और चिंहित स्थानों पर छोड़ने की कार्यवाही की जाए। इस दौरान सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई। बैठक में ऑटो चालकों ने भी अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ