निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉ.के.पी.यादव 2 मार्च को प्रातः 11 बजे तहसील कोलारस के आईटीआई कॉलेज कोलारस में सरपंच अथवा सचिव सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे कोलारस से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3 बजे मानस भवन शिवपुरी सरपंच अथवा सचिव सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। शाम 6 बजे शिवपुरी से निज निवास अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ