लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि मध्यप्रदेश का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सही मायने में जनता का बजट है। स्वास्थ्य विभाग के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक राशि 11 हजार 988 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृत काल में विकास और समृद्धि की अमृत वर्षा करने वाला बजट है। यह बजट किसानों, गरीबों, मजदूरों, बहनों, बेटियों, युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों को समर्पित है। यह संतुलित बजट है, जिसमें सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के लिए बजट में की गई बढ़ोत्तरी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा का आभार माना है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के लिए बजट में की गई बढ़ोत्तरी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा का आभार माना है।
0 टिप्पणियाँ