Music

BRACKING

Loading...

समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनें- मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

 स्व सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद



शिवपुरी, 3 
खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी भ्रमण के दौरान स्व सहायता समूह संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
उन्होंने 36 ग्रामों की समूह की महिलाओं के साथ संवाद किया। महिलाओं ने उन्हें अपनी सफलता की कहानी सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। समूह की महिलाओं से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आप चिंता न करें। इसी प्रकार आगे बड़ें। समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बने। जो महिलाएं आगे बढ़कर कुछ करना चाहती हैं। हम उनके साथ हैं। कार्यक्रम के दौरान आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इसके अलावा समुहों को सीएलएफ राशि का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान वैष्णोदेवी स्वसहायता समूह ग्राम जालौर को 6 लाख रूपए की राशि स्वीकृत, कवीर स्वसहायता समूह ग्राम सिंहनिवास को 2.50 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई। इस दौरान ग्राम पिपरसमा निवासी माया प्रजापति, वटो प्रजापति, गोमती परिहार, जानकी धाकड़, मीरा नामदेव, अनिता राठौर, दीपा जाटव, मनीषा जाटव, मीना जाटव, अंजली जाटव, सुमन जाटव एवं भूरी जाटव को स्वेच्छानुदान निधि से 5 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पूर्व में भी समूह सदस्यों को उनकी आजीविका, स्वास्थ्य उपचार आदि हेतु आर्थिक सहायता दी गयी है तथा 3 महिलाओं को बैंक कार्य के लिए ई-स्कूटी भी प्रदान की। संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कुछ मांगे भी रखीं।टोंगरा निवासी सुनीता यादव ने टोंगरा ग्राम में पुलिस चौकी निर्माण, नौहरीकलां ग्राम की किशोरी रावत ने बताया कि स्वसहायता समूह शिवपुरी की महिलाए आटा, बेसन, सत्तू का निर्माण करती है, इसके लिए वेलकम सेंटर की रिक्त पड़ी दुकानें अगर समूहों को दे दी जाए तो विक्रय हेतु उन्हें आसानी होगी। लक्ष्मी शर्मा ग्राम बड़ागांव ने मंत्री को कोरोना काल में उनके द्वारा ग्रामीणों को किए सहयोग कार्य हेतु धन्यवाद दिया तथा आग्रह किया कि उनका स्नेह यूंही सभी ग्रामीण महिलाओं को मिलता रहे।
स्वसहायता समूहों के संवाद कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। म.प्र.आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक अरविंद भार्गव एवं समस्त जिला एवं ब्लॉक स्टाफ उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ