Music

BRACKING

Loading...

भाजपा उत्सव की तरह मनाएगी लाडली बहना योजना : जिलाध्यक्ष राजू बाथम




 
शिवपुरी। लाडली बहना योजना हमारी बहनों के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। भाजपा लाडली बहना योजना को उत्सव के रूप में मनाएगी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को ग्राम सभा व वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। 2 जून से भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लाडली बहनों के लिए स्वीडकृति पत्र बांटने का कार्य करेंगे, 9 जून को बहनों के द्धारा भजन का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा यह कार्यक्रम पूरे जिलेभर में किया जाएगा। 10 जून को ठीक शाम के 6:30 बजे लाडली बहनों के खाते में रूपए डाले जाएंगे। उसी दिन शाम 7 बजे लाडली बहने अपने—अपने घरों पर दीप प्रज्वलित करेंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में आजादी के बाद पहला सशक्तड माध्यहम होने वाली है जिससे हमारी बहनों के जीवन स्तयर में सुधार होगा साथ ही आथक रूप से बहनें मजबूत होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ