Music

BRACKING

Loading...

भाजपा ने अच्छा सुशासन देने का कार्य किया : मंत्री नरोत्तम मिश्रा

संचालन समिति की बैठक आयोजित

 




शिवपुरी। करैरा में आज संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गृह मंत्री व करैरा विधानसभा प्रभारी नरोत्तम मिश्रा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने भी संबोधित किया।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संचालन समिति की बैठक लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सबसे महत्वपूर्ण प्रमुख कार्य सामाजिक टोली तैयार करना होता है जो चुनाव को समझते हुए डोर टू डोर प्रचार—प्रसार करते हैं। कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान आने वाली परेशानियों से कैसे निपटना है। उसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने अच्छा सुशासन देने का कार्य किया है इसलिए हम सभी सीटें जीत रहे हैं।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्धारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के लाभ से प्रत्येक परिवार लाभांवित है। इन योजनाओं के बारे में जानकारी भाजपा का कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाएं और जो पात्र है उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 30 मई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार ने अपने 9 वर्ष पूर्ण कर लिए है। इस अवसर पर भाजपा द्धारा 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित होंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान जिले में चलाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर जाकर संपर्क करें और योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री जसवंत जाटव, राज्यामंत्री दर्जा रमेश खटीक, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक,  प्रदेश कार्यसमिति सदस्या संदीप माहेश्वतरी,  विधानसभा सभा संयोजक बीके गुप्ताा, जिला महामंत्री गगन खटीक, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक, शारदा रामस्व रूप रावत नप अध्यक्ष सहित सभी विधानसभा के मंडल अध्य क्ष व संचालन समिति के सदस्य गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ