Music

BRACKING

Loading...

भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयंती तक मनाएंगी सेवा पखबाड़ा



 
शिवपुरी। आज भाजपा की नरवर में नगर मंडल की बैठक का आयेाजन किया गया। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जिसे बीजेपी ने सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन से लेकर 15 दिन तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा। ये कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी के जयंती तक चलेगा। इसी सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम करके लोगों तक पहुंचेगी। बैठक को महामंत्री गगन खटीक ने भी संबोधित किया और सभी कार्यकर्ताओं को सेवा पखबाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में मंत्री मुकेश चौहान, कैलाश कुशवाह, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय भार्गव सहित भाजपा नरवर मंडल के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता का उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी रहे हुसैन शाह पुत्र भूरा शाह, मगरोनी वार्ड- 5 ने कांग्रेस में हो रही पार्टी के कार्यकर्ताओं की अव्हेलना और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ