बिर्रा-नगर में प्रथम बार देवांगन समाज के द्वारा मां परमेश्वरी महोत्सव देवांगन धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आज भव्य कलश यात्रा निकाल पूरे नगर भ्रमण कराया जायेगा। माता परमेश्वरी यज्ञ महापुराण समस्त देवांगन समाज बिर्रा द्वारा आयोजन किया जा रहा है। संगीतमय माता परमेश्वरी यज्ञ महापुराण का कल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। कथावाचक किशन राय जी चांपा वाले होंगे। माता परमेश्वरी यज्ञ महापुराण कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से महाआरती शाम 7 बजे तक व भंडारा रात 9 बजे से होगा। महापुराण कथा को आयोजन को लेकर समस्त देवांगन समाज बिर्रा व ग्रामवासी जूटे हुए हैं।


0 टिप्पणियाँ