Music

BRACKING

Loading...

MP : लोकायुक्त की नियुक्ति विधि सम्मत :मंत्री श्री सारंग


 खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई लोकायुक्त की नियुक्ति पूरी तरह से विधि सम्मत है। लोकायुक्त की नियुक्ति में पूरी तरह से नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया गया है। लोकायुक्त की नियुक्ति के पूर्व नेता प्रतिपक्ष को लिखित में जानकारी दी गई थी। उन्हें दूरभाष पर भी पूरी तरह से इत्तिला दी गई थी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को उच्चाधिकारियों ने स्वयं बातचीत कर लिखित में जानकारी दी थी। लोकायुक्त की नियुक्ति में नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ