अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र-कलेक्टर समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 गुना अंतर्गत 07 मई 2024 को जिले में हुए शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र है। सभी के सहयोग से जिले में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हुए। यह बात कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन,अपर कलेक्टर श्री मुकेश कुमार शर्मा,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन एवं श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,डिप्टी कलेक्टर श्री इसरार खांन,समस्त एसडीएम,सीईओ जनपद, सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संपादित करने में सभी की भूमिका सराहनीय रही है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य कर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 04 जून 2024 को मतगणना कार्य की व्यवस्थाओं हेतु मतगणना दलों का गठन तथा प्रशिक्षण समय से कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरूष्कृत किया जायेगा। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में निश्चित रूप से बेहतर कार्य किया गया। जिसके फलस्वरूप मतदान का प्रतिशत उच्चतम रहा। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी टीम भावना से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने समर्थन मूल्य पर गेहॅू,मसूर,सरसों की खरीदी एवं परिवहन व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य खरीदी के अनाज का उठाव एवं परिवहन युद्ध स्तर पर कराया जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य केन्द्रों पर सतत भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त रखे जाने के निर्देश दिए। इस कार्य को गंभीरता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें।उन्होंने ओलावृष्टि की राहत राशि वितरण के संबंध में तहसीलवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नल जल योजना एवं हेण्डपम्प सुधार कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में पेयजल की समस्या न हो यह सुनिश्चित किया जाए। बंद नल जल योजनाओं को हर स्थिति में चालू कराया जाए। जल स्त्रोत सूखने पर नये हेण्डपम्प खनन सर्वे कराकर कराये जाएं। नल जल योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है,उन्हे हस्तांतरित किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त लाईनों की मरम्मत का कार्य कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि नवीन ट्यूबबेल बोरिंग के गड्डों को खुला न छोडा जाए यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में समय सीमा के लंबित पत्रों,अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्र- छात्राओं को एमपी टास पोर्टल से छात्रवृति स्वीकृति,शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट बच्चों के प्रवेश के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

0 टिप्पणियाँ