Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून तक आयोजित होगा



शिवपुरी, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संपूर्ण प्रदेश सहित जिले में 23 से 25 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम दिवस पोलियो रविवार- 23 जून को बूथ स्थापित कर दो बूंद जिंदगी की खुराक 0-5 साल के सभी बच्चो को प्रातः 08 बजे से सांयकाल 05 बजे तक पिलाई जायेगी। दूसरे एवं तीसरे दिन कार्य योजना अनुसार टीम घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को आच्छादित करेगी।
प्रदेश विगत 12 वर्ष पूर्व पोलियो मुक्त हो चुका है जो आप सभी के प्रयासों से संभव हुआ है किन्तु विश्व स्तर पर वाइल्ड पोलियो वायरस का संक्रमण बच्चों में अभी भी हमारे आसपास के देशों में विद्यमान है। पोलियो वायरस पुनः आने के खतरे को देखते हुए समुदाय में पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाये रखने की दृष्टि से भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जन 2024 तक आयोजित किया जाना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ