Music

BRACKING

Loading...

चलित खाद्य प्रयोगशाला 24 जून को तहसील शिवपुरी में भ्रमण करेगी



शिवपुरी, / आमजन को मिलावट की जानकारी देने हेतु चलित खाद्य प्रयोगशाला 24 जून को तहसील शिवपुरी के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करेगी। चलित खाद्य प्रयोगशाला लैब के माध्यम से जिले में कोई भी नागरिक खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करवा सकता है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी ने बताया कि उक्त भ्रमण कार्यक्रम हेतु चलित प्रयोगशाला के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा रहेंगे। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से कोई भी व्यापारी और नागरिक मिलावट का अंदेशा होने पर खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच करवा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ