जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाले सरपंच, सचिव को किया सम्मानित
शिवपुरी, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आज ग्राम पंचायत दिनारा में विधायक करेरा रमेश प्रसाद खटीक के द्वारा स्थानीय तालाब के घाट पर पहुंचकर गंगा पूजन किया गया।
इस मौके पर जनपद पंचायत के सीईओ ब्रह्मेंद्र गुप्ता, जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण जन उपस्थित थे। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायको को सम्मानित भी किया गया।
करेरा जनपद पंचायत के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायको में दिनारा की सरपंच अंजलि आदिवासी, सचिव सुरेश गुप्ता, अलगी की सरपंच अंगूरी यादव, सचिव राकेश त्यागी, रोजगार सहायक कपिल शर्मा, सेमरा पंचायत की सरपंच विद्या देवी यादव, सचिव साहब सिंह रावत, रोजगार सहायक साधना यादव, नारही के सरपंच राजेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव प्रकाश रासमेरिया, रोजगार सहायक आशीष ठाकुर, मुंगावली पंचायत की सरपंच मुतिया लोधी, सचिव गोवर्धन रजक, बडोरा के सरपंच राजेंद्र लोधी, सचिव राम सेवक लोधी, रोजगार सहायक वीर सिंह लोधी, सलैया करेरा के सरपंच आनंद आदिवासी, सचिव कमल सिंह गुर्जर, रोजगार सहायक अतर सिंह लोधी, सिलानगर की सरपंच गीता कुशवाहा, सचिव मुकेश रावत, रोजगार सहायक बीरबल कुशवाहा एवं उकायला की सरपंच कमलेश गुर्जर, सचिव भगवान सिंह कुशवाहा को विधायक रमेश प्रसाद खटीक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ