Music

BRACKING

Loading...

कलापथक दल द्वारा माध्यमिक विद्यालय सिंहनिवास में छात्र-छात्राओं को बताए नशे के दुष्परिणाम



शिवपुरी, / सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ के निर्देशन में कलापथक दल द्वारा नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ आज ग्राम सिंहनिवास के एकीकृत शाला शा.मा.विद्यालय में किया गया। इस मौके पर मद्य निषेध कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं के साथ ग्राम में रैली का आयोजन कर ग्राम वासियों को शराब एवं अन्य मद्य पदार्थों से शरीर को होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव एवं स्टॉफ सदस्य सविता श्रीवास्तव, शेरू सिंह, प्रदीप भार्गव, शारदा तिवारी, रफीक अहमद कुरैशी, अनिल कुमार गुप्ता, राकेश कुमार मिश्रा, कलापथक दल के प्रमुख कलाकार विनोद श्रीवास्तव एवं हरिलाल पारौलिया सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा एक अभिशाप के रूप में समाज में व्याप्त है। आज युवाओं से लेकर बच्चों तक नशे से लिप्त हैं, जिसके कारण शिक्षा, परिवार एवं समाज तीनों प्रभावित होते है। नशा करने वालो का संपूर्ण भविष्य बर्बाद हो जाता है और वह समय के साथ अनेक जटिल बीमारियों से ग्रस्त भी हो जाते है। यदि कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहे तो जिला चिकित्सालय शिवपुरी में स्थापित नशामुक्ति केन्द्र में संपर्क कर सकता है। जहां परामर्श, उपचार एवं फोलोअप के द्वारा उसको नशा मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में नशे के नुकसान और उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और नशा कभी न करने की शपथ भी दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ