Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : आईटीआई शिवपुरी में दो दिवसीय विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम संपन्न

शिवपुरी, 16 जुलाई 2024/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) शिवपुरी में आज मंगलवार को दो दिवसीय विश्व युवा कौशल दिवस का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी नगर पालिका अध्यक्षा गायत्री शर्मा, संस्था के आईएमसी चेयरमैन भूपेन्द्र रावत तथा संस्था के पूर्व सेवानिवृत्त प्राचार्य एन.के.मंदसोरवाले उपस्थित थे।
नगर पालिका अध्यक्षा गायत्री शर्मा ने संस्था के छात्रों के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य पर बनाये गए प्रोजेक्ट एवं मॉडल का निरीक्षण किया एवं उन्हें बनाने की कौशल को सूक्ष्मता से समझा। अपने अभिभाषण द्वारा छात्रों को उत्साह को बढाया एवं मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने छात्रों की कौशल की भी तारीफ़ की। इस अवसर पर संस्था में शत प्रतिशत प्रवेश के लिए आईटीआई ऑन व्हील वाहन को हरी झंडी दिखाई।
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर संस्था में आयोजित विभिन्न कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया। नगर पालिका अध्यक्षा गायत्री शर्मा के द्वारा संस्था को दो नल कनेक्शन एवं खुली जिम की सौगात दी गई। इसके साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत संस्था परिसर में सभी अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया। अंत में संस्था के प्राचार्य नीरज गुप्ता के द्वारा पधारे हुए मुख्य अतिथियों एवं छात्रों का अभिवादन किया तथा छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ