शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों के प्रति स्कूल के बच्चों जागरूक करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं..
इसी अभियान के अंतर्गत आज हैप्पी डेज स्कूल परिसर में संबाद कार्यक्रम रखा गया ..
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को बताया गया कि जब तक वैध ड्राइविंग लाइसेन्स ना हो तब तक वाहन ना चलाए
दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हैलमेट का उपयोग करें.
दो पहिया वाहन पर तीन सावरिया बिठा के ना चलाए.
A सब दुर्घटना के कारण बन सकते है.
आज सिंह निवास पुल के पास हुई घटना के बारे मे भी बच्चों को बताया गया कि केसे यातायात के नियमों का पालन ना करने से एक ही परिवार तीन लोगों की म्रत्यु हो गई.
क्यूँ की बाइक सवार व्यक्तियों ने हैलमेट नहीं लगा रखा था और दो पहिया पर 3 सवारी बेठे हुए थे यदि उन ने हैलमेट लगाया होता तो सम्भावना थी जान बच सकती थीं
इसके अतिरिक्त छात्रों से एवं स्टाफ को रोंग साइड ना चल ने की समझाइश दी
साथ ही सरकार की 2 महत्वपूर्ण योजनाओं
1- गुड सेमेरिटन ( नेक दिल व्यक्ती
2- हिट एंड रन मोटर एक्सीडेंट योजना
के बारे मे भी बताया गया
नेक दिल व्यक्ती योजना मैं अगर कोई व्यक्ती किसी दुर्घटना मे घायल व्यक्ती कोई गोल्डन समय मे हॉस्पिटल पहुचा कर उसकी जान बचाता हैं तो इस योजना के तहत मदद पहुचाने वाले व्यक्ती को सरकार की ओर से पुरस्कार स्वरूप 5000 रुपये एवं प्रशसक्ति पत्र दिया जाएगा और मदद पहुचाने वाले व्यक्ती से कोई पूछ ताछ नहीं की जायेगी
हिट एंड रन योजना के तहत यदि दुर्घटना मे किसी व्यक्ती की म्रत्यु हो जाती या व्यक्ती गंभीर रूप से घायल होता हैं एवं एक्सीडेंट करने वाला वाहन अज्ञात है तो म्रत्यु के मामले मे मृतक के परिजन को 200000 लाख रुपये एवं घायल को 50000 रुपये मुआवजा दिया जाता हैं
यह योजना वर्ष 2022 से लागू की गई है
इस से पहले म्रत्यु के मामले मे 25 हजार ओर घायल को 12500 रुपये दिए जाते थे
संबाद कार्यक्रम मे छात्रों द्वारा यातायात से संबंधित कई प्रश्न पूछे गये
*जेसे ड्राइविंग लाइसेन्स बनाने के लिए कितनी उम्र होना चाहिए
बिना हैलमेट लगाए वाहन चलाने पर कितना जुर्माना लगाता हैं
जेब्रा क्रॉसिंग क्यूँ जरूरी हैं .
ट्राफिक साइन कितने प्रकार के होते है
इत्यादि जिनके जवाब थाना यातायात की टीम द्वारा छात्रों को दिए गए
शिवपुरी पुलिस सभी से अनुरोध करती हैं कि 2 पहिया वाहन चलाते समय हैलमेट अवश्य लगाए
यातायात नियमों का पालन करे ..
सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस का सहयोग करे

0 टिप्पणियाँ