Patient's mobile and purse stolen from district hospital, hospital manager silent
जिला अस्पताल से चोरी हुआ मरीज का मोबाईल व पर्स : सिक्योरिटी सर्विस पर पैसा खर्च, फिर भी घट रहीं हैं घटनाएं
![]() |
| सोवरान रावत |
शिवपुरी के जिला अस्पताल से मरीजों और उनके अटेंडरों के मोबाइल सहित अन्य सामन चोरी होने का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब जिला अस्पताल से कई मोबाइल चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रवंधन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में बिफल होता दिखाई दे रहा हैं। जिला अस्पताल में चोरी का एक मामला फिर से सामने आया हैं। जहां एक मरीज का मोबाइल और पर्स अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया। चोरी की शिकायत मरीज ने अस्पताल चौकी में दर्ज कराई हैं।
शहर के नबाब साहब रोड़ चंद्रा कालोनी के रहने वाले सोवरन सिंह रावत ने बताया कि उसकी रात में तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती हो गया था। लेकिन आज शुक्रवार की सुबह जब वह वार्ड के पलंग पर सो रहा था। तभी 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात चोर उसका एंड्रॉयड मोबाइल और पर्स चुरा कर ले गया। उसके मोबाइल की कीमत 15 हजार थी। जबकि उसके पर्स में 1800 रूपये हो गए थे जो चोरी हो चुके हैं। इसकी शिकायत उसके द्वारा पुलिस में दर्ज करा दी गई हैं। बता दें कि जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी सर्विस लगाईं गई हैं। इसके वावजूद जिला अस्पताल में चोरी की घटनाये सामने आती रहतीं हैं।

0 टिप्पणियाँ