Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri : सड़क हादसे में 9वीं कक्षा के छात्र ने गवाया अपना पैर : महीनों बाद भी न्यायालय में पेश नहीं किया गया चालान, पिता ने कलेक्टर से लगाई न्याय की फ़रियाद

  


शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एक पिता बैसाखियों के सहारे बेटे को लेकर पहुंचा। जहां उसने बताया कि सड़क दुर्घटना में उसका बेटा अपना एक पैर गवा चुका हैं। सड़क दुर्घटना फरवरी 2024 घटित हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक न्यायालय में चालान पेश नहीं किया हैं। जिससे दुर्घटना को अंजाम देने वाले पर भी कार्यवाही नहीं हो सकी हैं। पिता ने बेटे को न्याय दिलाने के गुहार लगाई हैं। 


भौंती थाना क्षेत्र के मनियर गांव के रहने वाले सुरेश परिहार पुत्र रघुवर परिहार ने बताया कि उसका बेटा सचिन उर्फ मोनू परिहार 9 वीं कक्षा का अध्यनरत छात्र हैं। सचिन अपनी बहन की ससुराल करैरा के दवरा गया था। 22 फरवरी को एक बाइक चालक बलवंत लोधी पुत्र कैलाश लोधी ने साइकिल चलाते वक्त बेटे सचिन में टक्कर मार दी थी। इस घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। 


करैरा पुलिस के कहने पर पहले घायल बेटे को पहले झांसी फिर बाद में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनके बेटे का पैर काटना पड़ा था। दो महीने के इलाज के बाद करैरा थाने में 4 अप्रेल को  बाइक चालक बलवंत लोधी पुत्र कैलाश लोधी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। लेकिन अब तक करैरा पुलिस द्वारा चालान व केस डायरी न्यायालय में पेश नहीं किये हैं। जिससे बेटे को न्याय नहीं मिल पा रहा हैं। आज इसी की फ़रियाद लेकर वह कलेक्टर के पास पंहुचा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ