Music

BRACKING

Loading...

shivpuri : शराब की दुकान में शराब की पेकिंग वीडियो वायरल

 शराब की दुकान में शराब की पेकिंग का वीडियो वायरल : छापामार कार्यवाही में एक्सपायरी बीयर बरामद, जिला पंचायत बोले- गांव गांव विकबाई जा रही हैं अवैध शराब 

Video of packing of liquor in liquor shop goes viral

Anticorruptionnews 

शिवपुरी जिले के भौंती थाना के मनपुरा में आबकारी विभाग की शराब की दुकान से एक वीडियो वायरल हुआ हैं। इस वीडियो में कर्मचारी देशी शराब के क़्वाटरों पर पर्ची चिपकाता हुआ नजर आ रहा हैं। जबकि शराब की दुकानों पर पहुंचाई गई शराब में पहले से ही पर्ची चिपका कर भेजी जाती हैं। वीडियों वायरल होने के बाद हरकत में आये आबकारी विभाग ने शराब की दुकान पर छापामार कार्यवाही की हैं। जहां आबकारी के अधिकारियों ने एक्पायरी बीयर जप्त भी की हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ मनपुरा की शराब की दुकान से शराब की पेकिंग करते का वीडियों वायरल होने के बाद शिवपुरी आबकारी वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता और पिछोर आबकारी वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा द्वारा छापामार कार्यवाही की गई थी। जहां टीम को मौके पर पेंकिग का कोई भी सामान नहीं मिला लेकिन दुकान के काउंटर के काउण्टर पर 56 बीयर की ऐसी बोतलें मिली जिनकी एक्पायरी डेट निकल चुकी थी। यहां शराब ठेकेदार द्वारा एक्पायरी बीयर को बेचा जा रहा था। इस मामले में पिछोर आबकारी वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा का कहना हैं कि 56 एक्पायरी बीयर जप्त किया गया हैं। ठेकेदार के खिलाफ विभागीय बैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 

जिला पंचायत सदस्य बोले - गांव गांव खुली कलारी -

बता दें भौंती थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांव गांव शराब बेचीं जा रही हैं। बताया गया हैं कि वायरल वीडियों में शराब के ऊपर पर्ची चिपकाकर उन्हें पेटियों में भरकर पहुंचाया जा रहा था। जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी का कहना हैं कि क्षेत्र के गांव गांव में अवैध शराब की दुकाने संचालित हो रही हैं। यहां क्षेत्रीय ठेकेदार के साथ बाहरी ठेकेदार द्वारा गांव गांव मुनाफ़ा का लालच देकर ग्रामीणों से अवैध शराब की बिक्री कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों को आसानी शराब उपलब्ध हो रही है। इस क्षेत्र में नकली शराब को खपाने का काम भी किया जा रहा हैं। इससे घरेलू हिंसा के ग्राफ में इजाफा हुआ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ