Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के साथ 15 लाख रूपये की धोखाधड़ी

 Shivpuri news >

> शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के साथ 15 लाख 45 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।   

> कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों पर  मामला दर्ज किया है 

शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की तेन्दू पत्ता फर्म के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। यहां पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश की तेन्दू पत्ता खरीदने वाली दो फर्मों ने 15 लाख 45 हजार रूपये की धोखाधड़ी विधायक की फर्म के साथ कर दी। विधायक के मुनीम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। 

शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के मुनीम कैदार शर्मा के मुताबिक़ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रहने वाले सुकीर्ती व शानू कपाडिया ने 12 लाख 83 हजार 250 रूपये के 350 तेन्दू पत्ता बैग ख़रीदे थे। इसके अतिरिक्त 2 लाख 50 हजार रूपये नगद उधार लिए थे। बाद में दोनों ने फर्म को 7 लाख 16 हजार 745 रूपये रूपये बापस कर दिए थे। लेकिन शेष 8 लाख 16 हजार 765 रूपये दोनों ने फर्म को बापस नहीं लौटाए हैं। 

इसी प्रकार आजादनगर सदर प्रतापगढ़ की वानिया ट्रेडर्स की फर्म के नाम से सलीम खान, कलीम खान व तनवीर ने 19 लाख 78 हजार 897 रूपये के तेन्दू पत्ता के 380 बैग खरीदे थे।  बाद में तीनो ने 12 लाख 50 हजार रूपये फर्म के खाते मे जमा कर दिये लेकिन 7 लाख 28 हजार 897 रूपये नही लोटाये। तेन्दू पत्ता खरीदने वाले पाँचों व्यापरियों ने कुल 15 लाख 45 हजार रूपये संपर्क करने के बावजूद नहीं लौटाए। बता दें कि विधायक देवेंद्र जैन के मुनीम कैदार शर्मा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक एफआईआर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रहने वाले सुकीर्ती व शानू कपाडिया के खिलाफ दर्ज की हैं वहीँ दूसरी एफआईआर सलीम खान, कलीम खान व तनवीर के नाम दर्ज की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ