Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : करबला पुल के पास दिखा तेंदुआ लोग दहसत में

 करबला पुल पर स्पॉट हुआ तेंदुआ : शहर से सटे इलाकों में बार बार दिखने से लोगों में दहशत 

Shivpuri news 

शिवपुरी के करबला क्षेत्र के करबला के सकरे पुल पर एक तेंदुआ स्पॉट हुआ हैं। करबला पुल से गुजरने बाले कार सवारों ने तेंदुआ का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया हैं। बता दें कि लगातार एक तेंदुआ करबला क्षेत्र, नोन कोल्हू की पुलिया और मदकपुरा क्षेत्र में दिखाई दे रहा हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ पिछले कुछ माह से एक तेंदुआ लगातार लोगों शहरी क्षेत्र से सटे हुए इलाके में दिखाई दे रहा हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्यापत हो गया हैं। जिस करबला क्षेत्र में तेंदुआ स्पॉट हुआ हैं। उस जगह हर रोज सुबह 4 बजे से लोग मॉर्निग वॉक पर निकलते हैं। इधर नोन कोल्हू  की पुलिया क्षेत्र में भी पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में लोग सुबह घूमने निकलते हैं। जिससे अब लोगों में अब दहशत का माहौल है। कई लोगों ने सुबह घूमना ही बंद कर दिया हैं तो कई लोग अन्य स्थानों पर सुबह टहलने जाने लगे हैं। 

वहीं मदकपुरा क्षेत्र के शीतला नगर बाशिंदे सबसे ज्यादा तेंदुए से डरे हुए हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ कई पालतू मवेशियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका हैं। उल्लेखनीय हैं कि यह सभी क्षेत्र माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटे हुए हैं। इसके चलते पार्क प्रबंधन ने इन क्षेत्रों में पर्चे चिपकाकर सावधानी बरतने की एडवाइजरी कर चुका हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ