Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : कलेक्टर ने अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 



कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सोमवार को अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

 उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों एवं प्रभारी मंत्री से प्राप्त पत्रों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम शिवपुरी, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में गति लाने के बीएमओ, आशा, सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी महिलाएं जिन्हें प्रसव उपरांत लड्डू का वितरण नहीं किया गया है, उन्हें समूह के माध्यम से लड्डू एवं दलिया आदि का वितरण किया जाए। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाए।  सभी विभागीय कार्यों को तत्परता से करें।
उन्होंने कहा कि किसानों को खाद्य का वितरण टोकन के माध्यम से समय पर किया जाए। खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही की जाए।सभी एसडीएम खाद वितरण व्यवस्था पर नजर रखें।
 तहसील स्तर पर दिव्यांग शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडी, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई के निर्देश दिए।  नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था, टॉयलेट की साफ-सफाई की जाए। शैक्षणिक संस्थानों में टॉयलेट की व्यवस्था एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ