Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : जिंदा गाय को घसीटकर ले जा रहा था NHAI का वाहन

   ग्रामीण के विरोध के बाद मौके पर छोड़ भागे कर्मचारी, अमानवीय कृत्य से नाराज ग्रामीण

शिवपुरी NH-27 पर एक जिंदा गाय को NHAI के वाहन से खींच कर ले जाने का मामला सामने है। गाय के साथ अमानवीय व्यवहार होता देख एक ग्रामीण ने NHAI के वाहन को रुकवा लिया। इसके बाद कर्मचारियों और ग्रामीण के बीच विवाद हो गया। जब तक अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक NHAI के कर्मचारी मौके से वाहन में सवार होकर भाग चुके थे। NHAI के इस कृत्य से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं।

सलैया गांव के रहने वाले आनंद शर्मा ने बताया कि आज सुबह वह बाइक पर सवार होकर करैरा जा रहे थे। तभी कंथारिया पेट्रोल पंप के पास NHAI का वाहन रस्सी से बांधकर एक गाय को घसीटता हुआ ले जा रहा था। गौर से देखने पर पता चला कि गाय जिंदा थी जिसे घसीटते हुए ले जाया जा रहा था। 

आनंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने वाहन को रुकवा लिया था। वाहन रुकवाने के चलते NHAI के कर्मचारी भड़क गए थे। जब उनसे कहा कि जिंदा गाय को घसीटते का अमानवीय व्यवहार करने का कारण पूछा। तो कर्मचारी मारपीट पर आमादा हो गए थे। 

लेकिन ग्रामीणों को आता देख कर्मचारी वाहन को हाईवे किनारे गाय को घसीटकर ले गए और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आनंद शर्मा ने गाय को घसीटते वालों पर गौ रक्षा संगठन के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ