मां के डांटने के बाद लापता हुआ 16 साल का बालक : रन्नौद पुलिस ने सायबर टीम की ली मदद, शहर में अकेला बैठा मिला
शिवपुरी के रन्नौद कस्बे में मां की डांट के बाद एक 16 साल का बालक घर से लापता हो गया। दिनभर की तलाश के बाद जब बालक को सुराग नहीं लगा। तब परिजनों ने पुलिस की मदद मांगी। बालक की तलाश में एक्टिव हुई पुलिस ने सायबर की मदद से बालक खोज निकाला। परिजनों को बालक आधी रात को शिवपुरी शहर में बैठा हुआ मिला। तब कहीं जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली थी।
जानकारी के मुताबिक़ रन्नौद कस्बे के वार्ड 7 का रहने वाला 16 वर्षीय जफर कुरैशी पुत्र खलील कुरैशी के चाचा हाल ही में हज की धार्मिक यात्रा से बापस लौट कर आये थे। जफ़र अन्य रिश्तेदारों के साथ चाचा फूलमाला पहनाने जाना चाहता था। लेकिन उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से खफा होकर जफ़र गुरूवार की सुबह घर निकल गया था। जब वह शाम तक घर बापस नहीं लौटा तब परिजनों ने जफ़र की तलाश की। लेकिन जफ़र का कोई सुराग नहीं लग रहा था। बता दें कि जफ़र के पास मोबाइल भी था। लेकिन वह फोन रिसीव भी नहीं कर रहा था। इसके चलते परिजन और घबरा गए थे।
देर रात परिजनों ने जफ़र के लापता होने की सूचना रन्नौद पुलिस को दी थी। सूचना के बाद पुलिस जफ़र की तलाश की साथ फोन भी लगाए लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था और ना ही जफ़र फोन उठा रहा था। बाद में रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द चौहान ने सायबर शाखा से मदद मांगी थी। सायबर टीम ने जफ़र की लोकेशन शिवपुरी शहर में बताई थी। सटीक लोकेशन मिलने के बाद परिजन ने अपने रिश्तेदारों को भेजा था। यहां जफ़र उन्हें सुरक्षित बैठा हुआ मिला। तब कहीं जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली थी। जफ़र ने मां के डांटने की बात कही हैं।
0 टिप्पणियाँ