Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पति के सामने पत्नी की पीटता रहा पूर्व सरपंच पति चुप चाप देखता रहा , महिला ने sp से की शिकायत

शिवपुरी में एक महिला को उसके पति के साथ चल रहे विवाद में राजीनामा कराने की कहकर पूर्व सरपंच और उसके सहयोगी ने मारपीट कर दी। महिला का आरोप हैं मौके पर उसका पति भी मौजूद था। लेकिन उसने बीच बचाव तक नहीं कराया। महिला ने पूर्व सरपंच और उसके सहयोगी पर पति के साथ रहने के लिए धमकाने सहित मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत एसपी ऑफिस गई हैं।   

मगरौनी की रहने वाली रामरती झा ने बताया कि उसका विवाद पति अशोक झा से चल रहा हैं। इसके बाद वह अपने मायके बामौरकला रहने लगी थी। उसने न्यायालय की शरण ली थी। उसका पति अशोक झा पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह यादव के नौकरी करता हैं। पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह यादव ने बीते बुधवार 4 दिसंबर को खनियाधाना के शंकरपुर गांव के रहने वाले अपने परिचित पर्वत सिंह यादव को मायके मेरे घर भेजा था। यहां पर्वत सिंह यादव ने कहा कि सरपंच त्रिलोक सिंह तुम्हारे पति अशोक झा से राजीनामा कराना चाहते हैं। इस लिए तुम्हें मगरौनी चलना पडेगा। 

रामरती ने बताया कि में पर्वत सिंह की बात से सहमत हुई और उसके साथ मगरौनी पहुंची। यहां ममरौनी के मंदिर के पास पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह यादव ने मामले में पति के साथ राजीनामा करते हुए उसके साथ रहने की बात कहीं। इसी बात पर जब उसने पति के साथ रहने से मना किया तो पूर्व सरपंच त्रिलोक सिंह यादव और पर्वत सिंह यादव ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उसका पति अशोक झा भी मौके पर था लेकिन उससे नहीं बचाया। इसकी शिकायत मगरौनी चौकी में दर्ज कराई गई थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी की शिकायत ले कर आज वह एसपी ऑफिस पहुंची हैं तीनों पर कार्यवाही चाहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ