Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बेटे को घर से पीटते ले गए आरोपी, पुलिस ने की गुसुर्दगी की रिपोर्ट

 बेटे को घर से पीटते ले गए आरोपी, पोहरी पुलिस ने की गुमसुदगी दर्ज : महिला ने लगाई एसपी से बेटे को खोज निकालने की शिकायत दर्ज 

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मारोरा अहीर गांव से 3 दिसंबर को एक 28 साल का युवक लापता हो गया था। पुलिस में युवक की गुमसुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी हैं। लेकिन युवक की मां का कहना हैं बेटे के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई थी। इसके बाद आरोपी उसे साथ ले गए थे। तबसे बेटे का सुराग नहीं लग पा रहा हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस साथ ले जाने वाले आरोपियों से पूछताछ ना करते हुए बेटे की गुमसुदगी दर्ज कर ली। महिला ने आज इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई हैं। 

मारोरा अहीर गांव की रहने वाली रामप्यारी यादव ने बताया कि 3 दिसंबर की शाम 6 बजे सुमरन यादव, भारत सिंह यादव पुत्रगण दौलत सिंह, अर्जुन यादव पुत्र नारायण सिंह यादव, गायत्री पत्नी सुमरन यादव, भवूती पत्नी नारायण यादव घर में घुस आये थे। उन्होंने पहले बेटे सतीश यादव (28) के साथ मारपीट की बाद में उसे पीटते हुए साथ ले गए। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो  गायत्री व भवूती यादव ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ भी मारपीट कर दी। 

 रामप्यारी यादव ने बताया कि इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन 24 घंटे बाद बेटे सतीश यादव की गुमसुदगी दर्ज की गई जबकि मारपीट कर उसे साथ ले जाया गया था। ले जाने वालों के नाम भी बताये थे। लेकिन पुलिस ने उन से पूछताछ नहीं की। आज तीसरा दिन हैं और बेटे का भी कोई सुराग नहीं लगा हैं। उसे बेटे के कोई अप्रिय घटना की शंका सता रही हैं। इसी के चलते आज वह एसपी के पास बेटे को खोज निकालने की फरियाद लेकर पहुंची हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ