शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुल्हई गांव के रहने वाले राजकुमार कोली ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी रितिका कोली उम्र 22 साल की शादी 2 साल पहले भौंती के रहने वाले जयंत कोली के साथ की थी। करीब 6 माह पहले से ससुरालियों द्वारा रितिका को दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी की थी। इसके बाद कल शुक्रवार को उसके ससुराली बेटी को सुसराल ले गए। जहां करीब 12 बजे वह घर में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली।
मिली जानकारी अनुसार हम आप को बता दें कि जिन पर परिवार जनों का आरोप है कि उनकी बेटी रितिका की ससुरालियों के द्वारा दहेज को लेकर हत्या की गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने शुक्रवार की शाम 7 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर की है।
0 टिप्पणियाँ