बदरवास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी का ट्रैक्टर पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुना बायपास नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक बिना नंबर का आईसर ट्रैक्टर गुना की तरफ से आता दिखा। पुलिस ने ट्रैक्टर रोककर चालक से कागजात मांगे। चालक ने अपना नाम नवनीत आदिवासी बताया। वह शिवपुरी जिले के कलोथरा गांव का रहने वाला है।
चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बताया कि ट्रैक्टर रायसेन जिले के अंधियारी गांव से लाया है और इसे ग्वालियर ले जा रहा था।
कलुआ खुर्द के भीकम सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड ट्रैक्टर
पुलिस ने पीओएस मशीन से ट्रैक्टर के चेसिस नंबर 91181358718 की जांच की। बदरवास थाना प्रभारी विकास यादव के अनुसार ट्रैक्टर रायसेन जिले के कलुआ खुर्द निवासी भीकम सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसका नंबर MP04 AH 0238 है। चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर को धारा 35(1) (E), 106 बीएनएसएस, 303 (2) बीएनएस के तहत जब्त कर लिया।

0 टिप्पणियाँ