Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में करैरा थाना अंतर्गत  एक 24 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

आरोपी ने जान से मारने की दी थी धमकी 

।8 फरवरी की रात करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। उसका पति खेत में सिंचाई के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी पुष्पेन्द्र जाटव घर में घुस आया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा।

#डर की वजह से चुप रही थी महिला 

महिला डर की वजह से चुप रही। 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे आरोपी दोबारा उसके घर में घुस आया। वह महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इस बार पीड़िता ने शोर मचाया। सास के आने पर आरोपी भाग गया।

 पीड़ित महिला ने सास और पति को बताई पूरी घटना

महिला ने पूरी घटना अपनी सास और पति को बताई। फिर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर शनिवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64.74.332 (बी) और 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ