Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : अज्ञात जानवर के हमले से 10 भेड़ों की मौत, 4 घायल, 6 लापता

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर रात अज्ञात जानवर ने एक ग्रामीण के बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया, जिससे 10 भेड़ों की मौत हो गई, 4 घायल हो गईं और 6 भेड़ें लापता हैं। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित ग्रामीण रामनिवास बघेल ने बताया कि उसके घर के पास बने बाड़े में उसने तार की फेंसिंग कर 20 भेड़ों को रखा था। रात करीब 1 बजे उसका बेटा खेत पर पानी देने गया था, तब सब कुछ ठीक था। लेकिन जब वह 3 बजे लौटा तो बाड़े में भेड़ें मरी हुई पड़ी थीं। कुछ घायल अवस्था में थीं और 6 भेड़ें गायब थीं

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, पटवारी, पशु विभाग के डॉक्टर और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृत और घायल भेड़ों की जांच की और हमले के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ