Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी समलैंगिग से जुड़ा मामला आया सामने आया

 

शिवपुरी में समलैंगिग से जुड़ा मामला सामने आया हैं। यहां एक हरियाणा और एक शिवपुरी की महिला ने पति-पत्नी की तरह साथ रहने की इक्छा जाहिर की हैं। जब शिवपुरी की महिला के परिवार ने इसका विरोध किया तब यह मामला महिला थाने की चौखट तक पहुंचा।  इससे पहले परिवार ने मिलकर  शिवपुरी की महिला के साथ मारपीट भी की। दरअसल आज हरियाणा की रहने वाली महिला शिवपुरी पहुंची जब शिवपुरी की महिला को उसके परिजनों ने नहीं ले जाने दिया तो विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। जबकि शिवपुरी की महिला हरियाणा की महिला के साथ जाने को तैयार थी। 

इस्टाग्राम पर हुई थी मुलाक़ात -

हरियाणा की रहने वाली महिला बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाक़ात शिवपुरी की रहने वाली महिला से हुई थी। बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। कभी वह हरियाणा से शिवपुरी आकर मिलती थी। कभी वह शिवपुरी से हरियाणा मिलने पहुंच जाती थी। फिर हम दोनों ने पति-पत्नी की तरह रहने का मन बना लिया। करीब चार माह से हम दोनों हरियाणा में साथ रह रहे थे और एक आश्रम में काम करते थे। जिसमे हमें तन्खाव्ह मिलती थी। लेकिन शिवपुरी की महिला के पति और परिवार ने तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर करने के नाम 15 अप्रैल को शिवपुरी बुला लिया था और उसे बापस नहीं भेज थे। उसका पति और परिजन उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जब इस बात का उसे पता लगा तो वह अपनी साथी को साथ लेने के लिए शिवपुरी पहुंची हैं। 

पति-पत्नी की तरह रहते हैं रहते हैं, तलाक के बाद करेंगे कोर्ट मैरिज -

वहीँ शिवपुरी की महिला हरियाणा की महिला के साथ जाना चाहती हैं। उसने बताया कि वह पत्नी की तरह और हरियाणा की महिला पति के रूप में साथ रहते हैं। दोनों कमाते हैं और अपने बच्चों को साथ ही रखते है। वह अपने पति साथ नहीं रहना चाहती हैं। उसके पति ने तलाक कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के नाम शिवपुरी बुला लिया था बापस जाने नहीं दे रहे थे। उसके साथ मारपीट की जा रही हैं। वह अपने पति से तलाक चाहती हैं। तलाक के बाद वह महिला के साथ कोर्ट प्रक्रिया के साथ समलैंगग शादी करेंगी। 

बता दें कि शिवपुरी की महिला की मां और पति ने हरियाणा की महिला पर जिस्मफरोशी का धंदा करवाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि शिवपुरी की महिला के एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों का ये भी आरोप हैं कि हरियाणा की महिला उनके बच्चों को बेच देगी। वहीँ हरियाणा की महिला भी शादी शुदा हैं। लेकिन तीन साल पहले उसका तलाक हो चुका हैं। 

इस मामले महिला थाना प्रभारी सोनम रघुवंशी का कहना हैं। कि मामले में अभी काउंसलिंग कराई जा रही हैं। इसके बाद ही निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ