- जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हडताल समाप्त
- उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय मजदूर संघ की मध्यस्थता के बाद बना सामाजस्य
।। शिवपुरी 29 अप्रैल 2025।। जिले में पिछले सात दिनों से जारी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हडताल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल व भारतीय मजदूर संध की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गई है। म.प्र.सरकार ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को शीघ्र मांगों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
मध्य प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के शिवपुरी जिला अध्यक्ष शेर सिंह रावत व जिला प्रवक्ता अखिलेश शर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 22 अप्रैल 2025 से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आहवान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म0प्र0 द्वारा जारी नवीन संविदा नीति के विरोध में प्रदेश व्यापी हडताल जारी थी। जो म.प्र. सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे स्वीकारने का अश्वासन दिए जाने के बाद समाप्त हो गई है।
जिला प्रवक्ता अखिलेश शर्मा ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की हडताल का व्यापक असर देखते हुए म.प्र. सरकार की ओर एक विशेष बैठक का आयोजन कल शाम 28 अप्रैल की देर शाम किया गया। जिसमें का प्रदेश सरकार की ओर से अध्यक्षता राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से मिशन संचानक आईएएस सलोनी सिडाना, भारतीय मजदूर संध के प्रदेश महामंत्री सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक विजय ठक्कर, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया, महामंत्री जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर विचार विमर्श के उपरांत सरकार की ओर से उप मुख्यंमत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा हडताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। जिस पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से हडताल स्थगित करने का पत्र सरकार को सौंपा गया। राज्य स्तर पर हुए निर्णय के उपरांत जिला स्तर पर शिवपुरी में आज 29 अप्रैल 2025 को सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट गए।
0 टिप्पणियाँ